A L T R O Z   N E W S
Contact us @ 800.555.1234

कोहली के पास 7 सबसे महंगी चीज़ें, कीमत सुन हो जाएंगे हैरान


कोहली के पास 7 सबसे महंगी चीज़ें, कीमत सुन हो जाएंगे हैरान

विराट कोहली भारतीय बल्लेबाजों में से एक है। वह भारत के सबसे सफल क्रिकेटर होने के साथ ही अमीर खिलाड़ियों में से एक है। कोहली बेहद लोकप्रिय है। कोहली असल जिंदगी में भी एक शानदार लाइफ जीते है। कोहली के पास करीब 1000 करोड़ की संपत्ति है। वह सोशल मीडिया पर सबसे अधिक फॅालो किए जाने वाले लोकप्रिय क्रिकेटर है। हाल ही में विराट कोहली ने वर्ल्ड कप के दौरान सचिन तेंदुलकर का रिकॅार्ड भी तोड़ा है। आइए जानते है कोहली की सबसे महंगी चीजों के बारे में।

1.रोलेक्स डेटोना रेनबो एवरोज़ गोल्ड वॉच

विराट कोहली जो महंगी घडियों को पहनने के शौकीन माने जाते है। वह इस घड़ी के मालिक है। कोहली इस घड़ी को अक्सर पहनते है। जिसकी कीमत लगभग 69 लाख रूपये है। रोलेक्स की घड़ी सबसे महंगे ब्रांडों में से एक है। कोहली के पास रोलेक्स की 56 बैगूएट-कट-डायमंड से जड़ी हुई है।

2.बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी

भारतीय क्रिकेटर लग्जरी कारों के शौकीन है। कोहली के पास वैसे तो कई कारें है। इन्हीं कारों में से एक लग्जरी कार बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी है। जिसकी कीमत 4.7 करोड़ रूपये है। यह बहुत ही शानदार कार है। 

3.WROGN

विराट कोहली के लाइफस्टाइल को अधिकतर लोग अपनाते है। कोहली स्टालिश कपड़े पहनने के लिए जाने जाते है। उनके नाम पर स्पोर्ट्स फैशन ब्रांड है। इस ट्रेडमार्क की कीमत 13.2 करोड़ रूपये है। 

4.वर्सोवा फ्लैट

2012 में विराट कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का के साथ मुंबई के वर्सोवा इलाके में बद्रीनाथ टावर्स की 20वीं मंजिल पर तीन अपार्टमेंट खरीदें। जिसकी कीमत 30 करोड़ रूपये है। 

5.गुरूग्राम बंगला

क्रिकेटर विराट की सबसे महंगी संपत्तियों में से एक गुरूग्राम का बंगला भी है। यह  बंगला बेहद शानदार है यह बंगला गुरूग्राम के डीएलएफ फेज 1 में स्थित है। जिसकी कीमत 80 करोड़ रूपये है। 

6.वर्ली फ्लैट

इस घर में विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का और बेटी वामिका के साथ रहते है। यह अपार्टमेंट कोहली ने 2016 में खरीदा था। यह फ्लैट ओमकार टावर्स की 35वीं मंजिल पर स्थित है। यह कोहली की सबसे महंगी संपत्ति में से एक है। जिसकी कीमत 34 करोड़ रूपये है। 

7.बेंटले फ्लाइंग स्पर

कोहली के पास बेहतरीन कारों का कलेक्शन है। जिनमें यह खूबसूरत बेंटले फ्लाइंग स्पर भी शामिल है, जिसकी कीमत 3.97 करोड़ रुपये है। इसे कोहली ने 2018 में खरीदा था।