A L T R O Z   N E W S
Contact us @ 800.555.1234

Shani Pradosh 2024: आज शनि प्रदोष व्रत, मनोकामना होगी पूरी, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और सही समय 


Shani Pradosh 2024: आज शनि प्रदोष व्रत, मनोकामना होगी पूरी, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और सही समय 

Shani Pradosh 2024: अप्रैल के महीने को चैत्र मास कहा जाता है। इस चैत्र के महीने में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को शनि प्रदोष व्रत होता है। महीने में 2 बार प्रदोष व्रत होता है। अगर प्रदोष व्रत शनिवार के दिन पड़ता है तो इसे शनि त्रयोदशी के नाम से जानते है। इस बार शानि प्रदोष व्रत आज 6 अप्रैल को है। इस दिन भगवान शिव, माता पार्वती और शनिदेव की पूजा की जाती है। शनि त्रयोदशी के दिन पूजा और व्रत करने से जीवन की कठिनाइयां दूर होती है साथ ही मनोकामना पूरी होती है। 

पूजन का सही समय 

आज 6 अप्रैल को त्रयोदशी तिथि सुबह 10.19 बजे शुरू होगी और 7 अप्रैल की सुबह 6.53 बजे समाप्त होगी। शनि प्रदोष पूजा का समय आज शाम को 6:42 बजे से रात 8:58 बजे तक रहेगा।

ऐसे करें पूजा 

इस दिन भक्तों को सूर्योदय से पहले उठना चाहिए और फिर स्नान करके साफ कपड़े पहनने चाहिए। फिर पूजा कक्ष को साफ करें। इसके बाद भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें और उनके सामने घी का दीपक जलाएं। इस बात का ख्याल रखें कि भगवान की पूजा उत्तर-पूर्व दिशा में बैठकर ही करें। फिर शाम को प्रदोष काल में पूजा करें। इस दिन जो लोग व्रत करते है वो केवल फलों का ही सेवन करें। 

ऐसा माना जाता है कि त्रयोदशी का व्रत करने से कई शुभ फल मिलते हैं। इस व्रत को करने से जीवन में आ रही समस्याएं दूर होती है। साथ ही चंद्र दोषों से मुक्ति मिलती है और नौकरी में बढोतरी होती है। लंबी उम्र और शनि की कृपा प्राप्त होती है। भगवान शिव अपने भक्तों की मनोकामना भी पूरी करते हैं।

इन बातों का खास रखें ख्याल 

इस दिन घर और मंदिर को साफ रखें।

स्नान करके साफ वस्त्र पहनें। 

इस दिन व्रत के दौरान मन में गलत विचार न आने दें।

आप अपने व्रत के दौरान बड़ों और बुजूर्गों से गलत बात न करें।